राशिफल : आज का राशिफल

बुधवार 25 सितंबर 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – आशा की पूर्ति, किसी के माध्यम से कार्य प्रगति पर, लाभ का सुअवसर, विशिष्ट-जनों से सम्पर्क, सुसंदेश की प्राप्ति, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, आय के स्नोत।
  2. वृषभ – बुद्धि-विवेक से संकल्प सिद्धि, नौकरी में पदोन्‍नति विषयक मसला सुलझने की ओर, जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय, नवसम्पर्क लाभदायी, यश में वृद्धि।
  3. मिथुन – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि, स्वयं का निर्णय हितकर, भौतिक सुख के साधन सुलभ, वैवाहिक अड़चनें समाप्त।
  4. कर्क – दिनचर्या अव्यवस्थित, धन का अभाव, योजना अधूरी, प्रियजनों से मतभेद, विरोधी प्रभावी होने की दिशा में प्रयासरत, मानसिक कष्ट, व्यर्थ भ्रमण से व्यय।
  5. सिंह – पुरुषार्थ के प्रति रुचि, लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त, बुद्धि की विकास, किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर, राजनैतिक कृत्यों की ओर संलग्नता।
  6. कन्या – मनोनुकूल कार्यों में अनुकूलता, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, पारिवारिक जीवन सुखमय, सद्विचारों से आत्मिक शांति, निजी इच्छा की पूर्ति, यात्रा सफल।
  7. तुला – अभीष्ट सिद्धि का प्रयास सार्थक, भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त, विवाद का समापन, परोपकार की भावना जागृत, हर्षोललास का वातावरण, लाभ की स्थिति।
  8. वृश्चिक – आरोग्य सुख में कमी, उन्नति में व्यवधान, व्यय की अधिकता, कार्यक्षमता में कमी, अध्ययन में व्यतिक्रम, मित्रों से तनाव, निजी प्रतिभा के उपयोग से वंचित।
  9. धनु – ग्रहयोग बेहतर, कठिनाइयों के निवारण हेतु नवप्रयास, परिवार में मंगल आयोजन सम्पन्न, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क, योजना का सुपरिणाम, मनोविनोद के सुअवसर।
  10. मकर – आरोग्य सुख, साहसिक प्रयास प्रगति की ओर, व्यक्तित्व का विकास, नवीन उपलब्धि, पारस्परिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता, शिक्षा एवं प्रतियोगिता में सफलता।
  11. कुम्भ – भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ, व्यावसायिक सफलता, वाद-विवाद में कमी, आय के नवीन स्रोत, आकस्मिक लाभ, धर्म में आस्था, विरोधी परास्त।
  12. मीन – पारिवारिक उत्तरदायित्व की पूर्ति में बाधा, कार्यों में असफलता, व्यापार में हानि, सुख-सुविधा का अभाव, मन अशांत, वाहन से भय, व्यर्थ भ्रमण से हानि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *