रविवार 03 नवंबर 2024
आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष – ग्रहयोग विपरीत, आकांक्षित सिद्धि में निराशा, व्यक्ति-विशेष से धोखे की आशंका, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर, मानसिक कष्ट, व्यर्थ भ्रमण से धनहानि।
- वृषभ – शारीरिक कष्ट में कमी, पुरातन समस्याओं का समाधान, सामाजिक गतिविधियों में रुचि, धर्मके प्रति आस्था, सुख-शांति का अनुभव, यशमान में वृद्धि, विरोधी परास्त।
- मिथुन – आर्थिक पक्ष से संतोष, व्यापारिक वातावरण अनुकूल, पठन-पाठन में रुचि, स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, सुसंदेश की प्राप्ति, दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग।
- कर्क – चिरवांछित कार्य बनने से प्रसन्नता, उल्लास का वातावरण, अधीनस्थ सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग, मौज-मस्ती के निमित्त व्यय, मनोरंजन की ओर रुझान।
- सिंह – परिस्थितियाँ भाग्य के प्रतिकूल, नवीन समस्याएँ उत्पन्न, विवाद होने की आशंका, कर्ज की अधिकता से परेशान, आय की तुलना में व्यय अधिक, यात्रा से हानि।
- कन्या – बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता, अध्ययन में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, कुछेक मसला हल, व्यक्तित्व का विकास, यश-मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि, हर्ष भी।
- तुला – व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, जनकल्याण की भावना, आनन्द की अनुभूति, कर्ज की निवृत्ति, भोग-विलास में रुचि, धर्म में आस्था, आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता।
- वृश्चिक – विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, आर्थिक लाभ का सुयोग, पुरुषार्थ के प्रति रुचि, सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर, वरिष्ठ जनों की सलाह से कामयाबी।
- धनु – ग्रह स्थिति विपरीत, व्यक्ति-विशेष से विश्वासघात, व्यर्थ भ्रमण, मित्रों से तनाव, आर्थिक हानि संभव, व्यवसाय से असंतुष्ट, समस्याओं से परेशानी, शत्रु सक्रिय।
- मकर – आरोग्य सुख, आर्थिक पक्ष में प्रगति, विवादास्पद मसला हल, राजकीय पक्ष से लाभ, योजना की शुरुआत, आपसी संबंध मधुर, आवागमन में लाभ, धार्मिक कार्यो सम्पन्न।
- कुम्भ – व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति, सुसमाचार की प्राप्ति, परिवार में हर्षो्लास का वातावरण, अध्यात्म में रुचि, प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क, धार्मिक स्थलों की यात्रा।
- मीन – पारिवारिक समस्याएँ सुलझने की ओर, अभीष्ट लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि, कर्ज की निवृत्ति, वैवाहिक अड़चनें समापन पर, सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न।