राशिफल : आज का राशिफल

सोमवार 24 फरवरी 2025 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – पराक्रम से कार्यसिद्धि, बकाए धन की प्राप्ति, विशिष्टजनों का सहयोग, पुरातन विवाद का समापन, अध्ययन में अभिरुचि, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि से खुशी।
  2. वृषभ – व्यावसायिक पहलू को लेकर चिन्तित, स्वयं का निर्णय हानिकारक, शारीरिक सुख में कमी, वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य, वाहन से भय, दुर्घटना भी संभव।
  3. मिथुन – बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता, कठिनाइयों का निराकरण, व्यापार में धन निवेश, दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग, राजकीय पक्ष से सहयोग, मान-सम्मान में वृद्धि।
  4. कर्क – ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में, अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, नौकरी में पदोन्नति विषयक मसला हल, वादविवाद का समापन पक्ष में।
  5. सिंह – मनोभिलाषित योजनाएँ कार्यान्वित, स्वाध्याय में रुचि, इच्छित पद की प्राप्ति, किसी के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि, लाभ का सुअवसर, यात्रा का सुयोग।
  6. कन्या – उन्नति में व्यवधान, अस्थिरता के कारण कार्यों में गतिरोध, आरोग्य सुख में कमी, पुरुषार्थ के प्रति अरुचि, आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता स्वजनों से मतभेद।
  7. तुला – अधूरे कार्य पूर्ता की ओर, अभीष्ट लाभ की दिशा में प्रयास, दाम्पत्य जीवन मधुर, जीवन साथी से सामंजस्य, आपसी सलाह से कामयाबी, सुख के जरूरी साधन सुलभ।
  8. वृश्चिक – परिस्थितियां सुधार पर, बहुप्रतीक्षित कार्य बनने से प्रसन्नता, परिवार में मंगल आयोजन सम्पादित, व्यवसाय में लाभ की स्थिति, यात्रा का सुपरिणाम प्राप्त।
  9. धनु – आर्थिक व्यावसायिक उन्नति, प्ररिश्रम के अनुरूप सफलता, शुभ भावनाओं का उदय, योजना दृष्टिगत, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, सामाजिक कृत्यों से प्रतिष्ठा।
  10. मकर – अशुभ फल प्रभावी, कार्यक्षमता में शिथिलता, किसी बात को लेकर परेशान, सम्बन्धों में तनाव, विचारित योजना अपूर्ण, इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें।
  11. कुम्भ – कार्यसिद्धि का प्रयास, सहयोगीजन के गतिविधियों से सुकून, मनो-विनोद के सुअवसर, वाद-विवाद की निवृत्ति, मित्रों से गलतफहमी दूर, यात्रा सफल।
  12. मीन – ग्रहयोग बेहतर, जटिल समस्याओं का समाधान, वैवाहिक अड्चनें समाप्त, राजकीय पक्ष से लाभान्वित, सद्विचारों का उदय, यात्रा से मानसिक शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *