राशिफल : आज का राशिफल

बुधवार 31 जुलाई 2024 

आइये प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से जानते है कि क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे। कैसा जाएगा आपका आज का दिन।

  1. मेष – स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार, भाग्योति के नवीन आयाम, धार्मिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि, शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, विवाद का समापन।
  2. वृषभ – व्यापार में धन निवेश, कार्य में विस्तार एवं नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, ‘किसी के माध्यम से बकाए धन की प्राप्ति संभव, आहार विहार में नवीनता।
  3. मिथुन – दिनमान विपरीत, क्रोध की अधिकता, मित्रों से किसी बात को लेकर अनबन, शेष समय में प्रगति का मार्ग प्रशस्त, मनोरंजन में रुचि।
  4. कर्क – अभीष्टसिद्धि का प्रयास सार्थक शारीरिकसुख की अनुभूति, आपसी सम्बन्धों में तालमेल, शेष समय में व्यावसायिक हानि, व्यक्तिविशेष से धोखा।
  5. सिंह – नवयोजना के प्रति रुचि जागृत, कठिनाइयों के निवारण का मार्ग प्रशस्त, मान सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न, शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता, भौतिक सुख।
  6. कन्या – अधूरे व नवकार्यों हेतु प्रियजनों से विचार-विनिमय, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सुलझने की ओर, स्वाध्याय की ओर रुचि, व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल।
  7. तुला – कठिनाइयों में वृद्धि, प्रियजनों से कटुता, प्रतिष्ठा पर आघात, अध्ययन में निराशा, शेष समय में आर्थिक पक्ष बेहतर, भाग्योन्नति।
  8. वृश्चिक – उन्नति का सुयोग, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त, सद्विचारों का उदय, शेष समय में असफलता, शत्रु सक्रिय, आकांक्षित सिद्धि में व्यतिक्रम।
  9. धनु – बुद्धिचातुर्य से संकल्पसिद्धि, अध्यवसाय की ओर रुझान, उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का लाभ, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम संपादित, धन संचय की ओर प्रवृत्ति।
  10. मकर – मनोभिलाषित योजनाओं में सफलता, नवीन समाचार की प्राप्ति से हर्ष एवं उल्लासमय वातावरण, आपसी सम्बन्धों में सामंजस्य, राजकीय पक्ष से लाभान्वित।
  11. कुम्भ – कार्यों में अवरोध, भाग्य में न्यूनता, आत्मीयजनों से तनाव, शेष समय में विवाद का समापन, सफलता का सुयोग, नवयोजना का श्रीगणेश।
  12. मीन – विचारित योजना पूर्ण, महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए. प्रयलशील, धन लाभ का अवसर, शेष समय में प्रतिकूलता, सोचे हुए कार्य अपूर्ण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *