रविवार 08 नवंबर 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – मेष राशि के जातकों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देना चाहिए और जीवनसाथी से किसी भी तरह के झगड़ा-झंझट से बचना चाहिए। प्रेम और संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक-ठाक रहेगी तथा व्यापारिक स्थिति काफी अच्छी बनी रहेगी, इसलिए बहुत परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस दिन सूर्य को जल देना और दीपावली पर पीले रंग का वस्त्र पहनना आपके लिए शुभदाई रहेगा।
- वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन शारीरिक रूप से छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। पटाखे छुड़ाते समय विशेष सावधानी बरतें और कोई भी जोखिम न लें। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस बार हरे रंग का वस्त्र धारण करें और तांबे की वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।
- मिथुन राशि – मिथुन राशि के लोगों को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए, प्रेम संबंधों में तू-तू-मैं-मैं से बचना चाहिए और बच्चों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। बाकी व्यापारिक स्थिति सहित अन्य परिस्थितियां सही दिख रही हैं। दीपावली पर नीला या सफेद रंग, जिस पर थोड़ा गुलाबी (पिंक) टच हो, ऐसा वस्त्र धारण करें और काली जी को प्रणाम जरूर करें।
- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, जबकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। घरेलू विवादों से दूर रहें और घर के मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाएं। इस दिन लाल रंग का वस्त्र धारण करना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
- सिंह राशि – सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है, हालांकि व्यापार में थोड़ा ध्यान रखकर काम करें और अभी किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। इस दौरान नाक, कान और गले की परेशानी हो सकती है, इसलिए पटाखों और जलती हुई चीज़ों से थोड़ी दूरी बनाकर ध्यान रखें, साथ ही पीला वस्त्र धारण करना शुभ रहेगा।
- कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन अभी निवेश करने से बचें; इनका स्वास्थ्य, प्रेम-संतान और व्यापार सब अच्छा रहेगा, बस दीपोत्सव मनाते समय पटाखों से अपने चेहरे (फेस) का बचाव रखें और हरा या नीला वस्त्र धारण करें।
- तुला राशि – तुला राशि के लग्न में अमावस्या बन रही है जिससे ऊर्जा घटी रहेगी और वाद-विवाद संभव है, इसलिए थोड़ा बचकर समय पार करें, बाकी प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है तथा नीला या हरा वस्त्र पहनना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लोग संयम से काम लें, अपने पिता का सम्मान करें और उच्च अधिकारियों के साथ थोड़ी सभ्यता और संस्कार से रहें व पंगेबाज़ी नहीं करें। इनका प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, साथ ही सूर्य को जल देना और पीला या लाल वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
- धनु राशि – धनु राशि के लिए आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, जबकि प्रेम व संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी और व्यापार बहुत अच्छा है। आपके लिए लाल, पीला या पिंक वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
- मकर राशि – मकर राशि के जातकों को सरकारी तंत्र से लाभ होगा और पॉलिटिकल कुछ अच्छे समाचार या अच्छी स्थिति मिलेगी। आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, पिता का साथ मिलेगा और एक शुभता वाला समय रहेगा, लेकिन व्यापार से संबंधित कुछ भी नया करने से बचें। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, तथा सफेद या नीला वस्त्र धारण करना आपके लिए शुभ होगा।
- कुंभ राशि – कुंभ राशि वाले भाग्य पर भरोसा करके कोई भी कार्य न करें और जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। आपका स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा, प्रेम व संतान की स्थिति काफी बेहतर रहेगी और व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। आपके लिए हरा या नीला वस्त्र धारण करना शुभ होगा।
- मीन राशि – मीन राशि के जातकों को थोड़ा बच कर पार करना होगा। स्वास्थ्य या प्रेम-संतान किसी भी मामले में कोई रिस्क न लें। आपका व्यापार ठीक रहेगा। लाल या पीला वस्त्र धारण करना और शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।