बुधवार 11 नवंबर 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी और संतान आज्ञा का पालन करेगी। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। थोड़ा घर में कलह भी संभव है, तो थोड़ा सा ध्यान देकर के आगे बढ़ना है। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।
- वृषभ राशि – जीवनसाथी के साथ बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेम में हैं तो डेटिंग के बारे में सोचेंगे, बस ऑकवर्ड सिचुएशन न हो इस बात का ध्यान रखिएगा। संतान की स्थिति ठीक है (जो लोग शादीशुदा और संतान वाले हैं)। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और आप में एक रंगीनियत बनी रहेगी। बस मानसिक चंचलता पर काबू रखिए, बाकी प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- मिथुन राशि – शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। सब कुछ बहुत अच्छा है, तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
- कर्क राशि – विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें तो अच्छा होगा। प्रेम और संतान थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। तू-तू मैं-मैं से बचना चाहिए और भावुकता पर काबू रखना चाहिए। बजरंग बली को प्रणाम करना शुभ होगा।
- सिंह राशि – कलाकारी और सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा सा घरेलू सुख बाधित रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान रखिए। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का सुअवसर भी प्राप्त होता हुआ दिख रहा है। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है, सूर्य को जल देते रहें तो और शुभ होगा।
- कन्या राशि – भाग्यवान बने हुए हैं, शासन-सत्ता पक्ष के नजदीक हैं, पराक्रम रंग ला रहा है और व्यवसायिक सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य की स्थिति भी अच्छी है तथा प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिसे एक अच्छा समय कहा जाएगा। बस बजरंगबली की शरण में बने रहें और उन्हें कोई भी लाल वस्तु अर्पित करना आपके लिए शुभदायी होगा।
- तुला राशि – स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। शारीरिक तापमान बढ़ा रहता है और आजकल इरिटेशन बढ़ी रहती है। प्रेम और संतान भी साथ नहीं दे पा रहे हैं, हालांकि व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। धन का आगमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन यह संभावना है कि धन आगमन के बाद निवेश मत करिएगा, नुकसान हो जाएगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुबान पर काबू रखना पड़ेगा, अन्यथा आपस में तू-तू मैं-मैं हो जाएगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
- वृश्चिक राशि – सौम्यता बढ़ेगी, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है तथा व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।
- धनु राशि – मन चिंतित रहेगा और घबराहट या बेचैनी बनी रहेगी। चिंताकारी स्थिति का निर्माण हो रहा है और खर्चों में अधिकता रहेगी, साथ ही सिरदर्द और आंखों की पीड़ा परेशान कर सकती है। इस समय आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा तथा प्रेम एवं संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, हालांकि आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपके लिए लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
- मकर राशि – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, यात्रा के योग बनेंगे और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। आपके लिए काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
- कुंभ राशि – व्यापारिक संतुलन बढ़ेगा, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी और उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी तथा व्यापार पहले से ही अच्छा है। आपके लिए भगवान गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
- मीन राशि – भाग्यवर्धक समय का निर्माण हो रहा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति में सुधार हो चुका है तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। इसके अलावा यात्रा के योग बनेंगे और आपके लिए लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।