भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन – Shivam Mail

भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड(ऋषिकेश),मंगलवार 02 अप्रैल 2024

पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में ऋषिकेश विधानसभा के कई कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

सोमवार की शाम को भाजपा वीरभद्र मंडल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम पूर्व महापौर अनिता ममगांई के संयोजन में किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा में शामिल होने वालों में डॉ .वीएन तिवाड़ी, पूर्वांचल मंच के अध्यक्ष, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ तिवाड़ी, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलम तिवारी व अन्य सैकड़ों अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सब कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। इस दौरान भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि आप सभी का पार्टी में स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी देश भर में। ऋषिकेश, हरिद्वार वह हरिद्वार क्षेत्र में जिस तरह से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है उससे निश्चित तौर पर इस बार हम लाखों के अंतर से यहां पर जीत दर्ज करेंगे।

इस दौरान विधानसभा सह संयोजक और निवर्तमान महापौर अनिता ममगाईं ने कहा भारतीय जनता पार्टी आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है और आज जो भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। हम उनका तहे दिल से स्वागत करते हैं। उम्मीद करते हैं पार्टी की नीति रीति के अनुसार वह आगे काम करेंगे और भाजपा प्रत्याशी को यहां पर भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवा शक्ति जो पहली बार वोटर बने हैं । उन्होंने भी माधवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का दामन थामा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रविन्द्र राणा, विधानसभा प्रभारी करण बोहरा, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, पंकज शर्मा ,सुरेंद्र सुमन, दिनेश पयाल, पवन शर्मा , संजीव चौहान, रीना रागण,संदीप गुप्ता, संजय व्यास, रोमा सहगल, हैप्पी सेमवाल , राजेश कोटियाल , विजय जुगरान समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *