नदी के तेज बहाव में बहा कांवड़ यात्रियों का ट्रक

उत्तराखंड(हरिद्वार),बुधवार 31 जुलाई 2024

हरिद्वार में खड़खड़ी शमशान घाट के पास सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ियों का एक ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। इससे पहले भी बीते माह इसी जगह खड़ी आधा दर्जन कारें गंगा के बहाव में बह गई थीं। बुधवार शाम अचानक हुई मूसलाधार बारिश के चलते जहां एक ओर शहर का जन जीवन प्रभावित हुआ, वहीं उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में श्मशान घाट के समीप सूखी नदी के रपटे पर खड़ा कांवड़ियों का एक ट्रक अचानक आई भारी बारिश के चलते नदी के तेज बहाव में बह गया। गनीमत यह रही कि ट्रक के अंदर कोई कांवड़ियां मौजूद नहीं था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रक बहने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *