प्रभारी मंत्री ने कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में लगाया रुद्राक्ष का पौधा

उत्तराखंड(ऊधमसिंह नगर),गुरुवार 15 अगस्त 2024

जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार गोविंद बल्लभ पंत कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान अब जनांदोलन बन चुका है। यह मां और धरती माता के प्रति जनसम्मान का प्रकटीकरण है। हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर मां और धरती मां के प्रति सम्मान प्रकट कर रहा है। इस दौरान जोशी ने पर्यावरण संरक्षण और उसके संवर्धन के लिए प्रकृति को हराभरा बनाए रखने के लिए अपनी सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी विधि उपाध्याय शुक्ला सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *