उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 अगस्त 2024
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी के कैंप कार्यालय में मंगलवार को ब्रह्मकुमारी बहनों मीना और शालू बहन ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी ब्रह्मकुमारी बहनों को राखी के बदले उनको रक्षा का वचन और उपहार भी भेंट किया और रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।