अटल सरकार की नीतियों को आगे बढ़ा रही मोदी सरकार : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),शनिवार 17 अगस्त 2024

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि मोदी सरकार उनके नीतियों और बताएं रास्ते पर चलकर विकास को गति देने का कार्य कर रहीं है। राज्य निर्माण में वाजपेयी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा का संगठन ही नहीं एनडीए सरकार भी,उनके दिखाएं रास्ते और सिद्धांतों पर काम कर रही है

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठीं पुण्य तिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि चाहे आधारभूत ढांचे का निर्माण हो,स्वास्थ्य हो,विदेश नीति हो,आम आदमी की कल्याण योजनाओं की बात हो,प्रत्येक क्षेत्र में अटल सरकार की नीतियों की छाप दिखाई देती है।

इस दौरान महेंन्द्र भटृ ने कहा कि राज्य में अटल जी का स्मारक निर्माण करने के विषय का उन्होंने समर्थन किया। हम सभी चाहते हैं कि राज्य निर्माण में उनके स्वर्णिम योगदान,राज्य विकास को लेकर उनकी सरकार के कामों और उनसे जुड़ी यादों को संजोने वाले भव्य स्मारक का निर्माण किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यथाशीघ्र इस संबंध में मुख्यमंत्री धामी और नगर निगम से चर्चा करेंगे ताकि इस स्मारक के माध्यम से भविष्य की पीढ़ी को रास्ता दिखाने का काम किया जा सके।

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि उनका योगदान राष्ट्र निर्माण से लेकर आज निर्माण तक अतुलनीय रहा है। विगत 10 वर्षों से मोदी सरकार भी अटल जी की गुड गवर्नेंस की नीति पर ही चल रही है।

इस दौरान धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने देहरादून में उनकी एक सभा का जिक्र करते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थिति और हंगामे के बावजूद उन्होंने विस्तार से अपनी बात लोगों को समझाई।

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली,प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,दायित्वधारी ज्योति गैरोला,विनय रुहेला,विनोद उनियाल,अनिल गोयल,मुकेश कोली,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक,कमलेश रमन,ज्योति गैरोला,सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *