प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026’ का भव्य शुभारंभ, डॉ. निशंक ने किया दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन – Shivam Mail

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026’ का भव्य शुभारंभ, डॉ. निशंक ने किया दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

उत्तर प्रदेश(वाराणसी),शुक्रवार 09 अक्टूबर 2026

आज सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प माह के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी 2026’ दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश एवं ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

डॉ. निशंक ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों का अदम्य साहस, आत्मविश्वास और असाधारण प्रतिभा यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प के सामने चुनौतियाँ भी अवसर बन जाती हैं। खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि समानता, आत्मसम्मान और मानवीय सामर्थ्य की सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण, अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन को दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में सराहनीय पहल बताते हुए आयोजकों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *