क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद ने वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्राें को किया सम्मानित

उत्तराखंड(ऋषिकेश),शनिवार 17 अगस्त 2024

सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के तत्वावधान में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और हरिश्चंद्र कन्या इंटर कॉलेज के मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

अग्रवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन समाज के हित में नियमित रूप से सक्रिय है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न विद्यालयों के छात्राें को पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध कराना और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पेंशनरों का समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान है और उनके अनुभव का लाभ समाज को मिल रहा है जिससे समाज नियमित आगे बढ़ रहा है।

अग्रवाल ने ऋषिकेश में आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से कार्य किए जा रहे समाज हित के कार्याें की भी सराहना की और युवाओं काे प्रेरित करने की बात की। उन्हाेंने स्वस्थ खानपान और अच्छे संस्काराें की अहमियत पर जाेर देते हुए वरिष्ठ पेंशनर्स के स्वस्थ शरीर और दीर्घायु की कामना की।

समाराेह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हरिश्चन्द्र इंटर कॉलेज, भरत मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष एसके अग्रवाल, सचिव यूएस महर, संरक्षक डॉ. आरएस गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शंखधर, व्यापार सभा के अध्यक्ष मनोज कालड़ा, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, संजीव पाल, डॉ. जीसी सिंघल, एनबी श्रीवास्तव, ऋषिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *