परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित, बेहतर प्रदर्शन से सुधरे अंक – Shivam Mail

परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित, बेहतर प्रदर्शन से सुधरे अंक

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 15 अगस्त 2024

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.15 से बढ़कर 94.46 तथा इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.64 से बढ़कर 90.61 हो गया है।

परीक्षाफल सुधार परीक्षा देने के उपरांत कई छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सफलता हासिल करने वाले इन छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *