मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी 95 विकासखंडों में शुभारम्भ

उत्तराखंड(देहरादून),सोमवार 04 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं उत्तराखंड के विकास में महत्पूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मातृशक्ति ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि उन्हें अवसर, संसाधन और सहयोग मिले तो वो न केवल स्वयं को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

सोमवार को सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ अन्तर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी 95 विकासखंडो में शुभारम्भ के मौके पर यह बातें कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से रक्षाबन्धन पर्व के लिए लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।

विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिला स्वयं सहायता समूहों को रक्षाबंधन की अग्रिम बधाई देते हुए महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्वरोजगार, महिला स्वालम्बन, स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प में किए जा कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आप सभी ने जो आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है, वो उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने का माध्यम बन रही है। आज प्रदेश की 01 लाख 63 हजार से अधिक बहनों ने ‘लखपति दीदी’ बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार ने मातृशक्ति की ओर से निर्मित उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और बिक्री के लिए भी एक सशक्त इकोसिस्टम विकसित किया है। जिसके अंर्तगत जहां एक ओर महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग के लिए 49 ग्रोथ सेन्टरों की स्थापना की गई है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी एवं विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उद्यमी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *