केदारनाथ-बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाला पुल तैयार

उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग),शुक्रवार 11 सितंबर 2026

जनपद रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का काम लगभग पूरा हो गया है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा किया जाएगा।

पुल के निर्माण से दोनों प्रमुख धामों को जोड़ने वाली कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जारी एक पोस्ट में लिखा है कि,’उत्तराखंड में सड़क और पुलों के माध्यम से कनेक्टिविटी को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इससे चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन को सुविधा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर भी बढ़ रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और पुल संपर्क से पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *