मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण से जुड़े श्रमिकों को किया सम्मानित

उत्तराखंड(देहरादून),गुरुवार 07 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। श्रमिकों की रात-दिन की मेहनत और उनके अथक परिश्रम से हम उत्तराखंड निवास का लोकार्पण कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का समर्पण भाव से ही हम निर्माण कार्य को तय समय में पूरा कर पाए हैं। सम्मानित श्रमिकों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई अवसरों पर श्रमिकों के बीच में पहुंचकर उनका हौसला अफजाई कर चुके हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के साथ भी कई बार मुख्यमंत्री मिले थे। इसके अलावा सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान के दौरान भी मुख्यमंत्री श्रमिकों के बीच में पहुंचकर उनसे संवाद किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *