जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर कुमकुम जोशी को कार्य में तेजी के लिए नोडल बनाया – Shivam Mail

जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर कुमकुम जोशी को कार्य में तेजी के लिए नोडल बनाया

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 29 नवंबर 2024

जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुधारीकरण, स्पीड ब्रेकर एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग का कार्य तेजी से गतिमान है।
जिलाधिकारी स्वयं सड़क सुरक्षा कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । ओएनजीसी चौक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उप जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी कुमकुम जोशी ने स्वयं मौके पर कार्यों में तेजी लाते हुए,
न्यू कैंट रोड पर पांचों स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। दिलाराम चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग पेंट का काम आज से शुरू हो जाएगा । निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा के कार्यों को युद्ध स्तर पर मानक के अनुरूप पूर्ण किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *