उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 04 नवंबर 2026
विरासत-2026 के शानदार, भव्य, ऊर्जावान और ओजस्वी बन चुके मंच पर संध्या की पहली राजस्थानी लोक नृत्य कालबेलिया की धूम मचा देने वाली शानदार और बेहद मनमोहक प्रस्तुति दी गई, इस प्रस्तुति के जोशीले गीतों ने महफ़िल को आकर्षक एवं भव्य बना दिया। प्रस्तुति में कलाकार गीता, मनीषा और निशा ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति और कलात्मक परंपरा को खूबसूरती के साथ दर्शाया। प्रस्तुति में ज़ाकिर खान ने हारमोनियम, दूड़े खान ने सारंगी, शौकत खान ने ढोलक, इरफान हुसैन ने खड़ताल, रामनाथ ने डफली और सागर ने मंजीरा पर संगत की। गायन में सलीम खान, फारूक, सोनू खान और ज़ाकिर शामिल रहे।