राज्यपाल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में मधु वाटिका व प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 04 अप्रैल 2025

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को पंतनगर स्थित जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र और देवकी नंदन अग्रवाल छात्र मनोविनोद केंद्र का लोकार्पण किया।राज्यपाल ने विश्विद्यालय में नव निर्मित मधु वाटिका का लोकार्पण के बाद वाटिका का भ्रमण भी किया। उन्होंने वैज्ञानिकों की टीम से जानकारी भी ली और वाटिका में बनाई गई सेल्फी प्वाइंट पर वैज्ञानिकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने गौरा केंद्र और देवकी नंदन अग्रवाल छात्र मनोविनोद केंद्र का लोकार्पण करते हुए छात्र किसान और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मधु वाटिका के बनने से लोगों को काफी फायदा होने वाला है। शहद के प्रोडक्शन को लेकर मौन पलकों को क्या क्या करना चाहिए इस वाटिका में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी वाटिका में परीक्षण के बाद देश और उत्तराखंड में शहद की क्रांति आएगी। उन्होंने कहा कि रिसर्च और टेक्नालॉजी से शहद का उत्पादन रिकॉर्ड तोड़ होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक शहद का उत्पादन तीन हजार मीट्रिक टन हो रहा है, लेकिन रिसर्च को इंप्लीमेंट के बाद 16 मैट्रिक टन शहद का उत्पाद हो सकेगा। इसके लिए वैज्ञानिकों की टीम दिन रात मेहनत में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि आज गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए उनके प्रोडेक्ट की जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *