राज्यपाल ने किया कन्या पूजन, राज्य के लिए मांगी सुख-समृद्धि

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 30 सितंबर 2025

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को राजभवन में सपरिवार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर पूरे विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व भारतीय संस्कृति की परंपराओं और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। कन्याओं का पूजन हमें यह स्मरण कराता है कि नारी शक्ति का सम्मान और आदर हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को और सुदृढ़ बनाया जाए।

वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार संग विधिवत कन्या पूजन कर नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कन्याओं के पांव पखारे, उन्हें चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा व उपहार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और सम्मान की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *