नई दिल्ली,गुरुवार 26 नवंबर 2026
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस मनाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त सचिव, संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के प्रतिनिधियों समेत मंत्रालय के दूसरे अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।