उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने आज विधानसभा रानीखेत की ग्रामसभा चमोली, पिलखोली में वर्षों से प्रतीक्षित पम्पिंग योजना का विधिवत उद्घाटन कर गांववासियों को समर्पित किया

उत्तराखंड(देहरादून),शुक्रवार 16 मई 2025

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने आज विधानसभा रानीखेत की ग्रामसभा चमोली, पिलखोली में वर्षों से प्रतीक्षित पम्पिंग योजना का विधिवत उद्घाटन कर गांववासियों को समर्पित किया।

इस अवसर पर श्री माहरा जी ने कहा कि “यह योजना अब इन गांवों को स्वच्छ जल की निरंतर सुविधा देगी, जो कि एक मूलभूत अधिकार है और एक बड़ी उपलब्धि भी।
यह केवल एक योजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि लोगों के धैर्य, संघर्ष और भरोसे की जीत है।”

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत जी, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार जी, नगर अध्यक्ष नेहा माहरा जी, बीडीसी सदस्य बबिता फर्त्याल जी समेत अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *