मत्स्य पालन में उत्तराखंड काे मिलेगा सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

उत्तराखंड(देहरादून),मंगलवार 19 नवंबर 2024

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद की ओर से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तराखंड को हिमायली और उत्तर पूर्व के राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चयनित किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि सरकार मत्स्य पालकों की आर्थिकी सुधारने का प्रयास कर रही है।

यह पुरस्कार आगामी 21 नवंबर को नई दिल्ली में विश्व मत्स्य दिवस पर आयाजित होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन, डेयरी, पंचायतीराज राज्यमंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह देंगे। मुख्यमंत्री धामी ने पुरस्कार के लिए विभाग और मत्स्य पालकों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए हर तरह से सहायता प्रदान कर रही है। मैदान के साथ ही पहाड़ में मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!