संतोष थापा मामले में वरुण राज सिंह भंडारी ने पुलिस अधिकारी से की तत्काल बात – Shivam Mail

संतोष थापा मामले में वरुण राज सिंह भंडारी ने पुलिस अधिकारी से की तत्काल बात

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 07 अक्टूबर 2026

24 वर्षीय संतोष थापा की एक माह पूर्व हुई अकस्मात मृत्यु के मामले में उनके माता-पिता व परिजन न्याय की गुहार लेकर गोरखाली सुधार सभा पहुंचे। परिजनों ने पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई न किए जाने की बात रखी।
गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा और भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक विदेश विभाग वरुण राज सिंह भंडारी ने परिजनों की समस्या सुनी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वरुण राज सिंह भंडारी ने तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी से फोन पर बात कर परिजनों को आवश्यक मदद दिलाई। इसके बाद परिजनों ने सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *