शुक्रवार 28 अगस्त 2026
आइये जानते है कि कैसा जाएगा आपका आज का दिन।
- मेष राशि – परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन सकते हैं। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। स्वयं का निर्णय लाभदायक रहेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
- वृषभ राशि – ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी। सामयिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ मिलेगा। राजनीतिक गतिविधियों की ओर झुकाव रहेगा। कठिनाइयों का समाधान होगा तथा धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
- मिथुन राशि – साहसिक प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धिमानी से लिया गया निर्णय लाभदायक सिद्ध होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारस्परिक संबंध मजबूत होंगे तथा शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी।
- कर्क राशि – कुछ योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर असंतोष बना रह सकता है। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में मतभेद की संभावना है। राजकीय मामलों में उलझनें तथा अध्ययन में व्यवधान आ सकता है।
- सिंह राशि – सामयिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से विचाराधीन योजनाएं साकार होंगी। आपसी वैमनस्य दूर होगा। घरेलू समस्याओं का समाधान मिलेगा। किसी मांगलिक या सामाजिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
- कन्या राशि – योजनाएं साकार होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। मनोकामनाएं पूरी होने के योग हैं। कर्ज चुकाने के प्रयास सफल होंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना भी बन सकती है।
- तुला राशि – समय शुभ रहेगा। कार्य-व्यवसाय में प्रगति होगी। आपसी संबंधों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपकी सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। विवाद आपके पक्ष में समाप्त हो सकता है। यात्रा सुखद और सफल रहेगी।
- वृश्चिक राशि – ग्रहस्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है। सफलता में बाधाएं आ सकती हैं। लाभ में कमी महसूस होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। मेल-मिलाप में रुचि कम रहेगी और उत्साह में कमी महसूस हो सकती है।
- धनु राशि – दिन शुभ रहेगा। निवेश का अच्छा प्रतिफल मिलेगा। भाग्योन्नति के योग बनेंगे। आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। मनोरंजन और घूमने-फिरने पर खर्च हो सकता है। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का योग बनेगा तथा उन्नति के अवसर मिलेंगे।
- मकर राशि – बहुप्रतीक्षित कार्य पूरे होंगे। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी तथा धन लाभ के योग बनेंगे।
- कुंभ राशि – अधूरी योजनाएं पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे। किसी महत्वपूर्ण आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
- मीन राशि – सोचे हुए कार्य पूरे होने में बाधा आ सकती है। पारिवारिक तनाव बना रह सकता है। मानसिक अशांति और क्रोध की अधिकता से बचें। कर्ज को लेकर चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा पर आंच आने की आशंका है। दूसरों की सलाह पर भरोसा कम रहेगा और कठिनाइयों से जूझना पड़ सकता है।