एक त्रुटि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर उठाती है सवाल, बरतें सावधानी : निर्वाचन अधिकारी

उत्तराखंड(देहरादून),रविवार 07 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को हिमालय संस्कृति कला केंद्र निम्बूवाला देहरादून में जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की त्रुटि के लिए कोई स्थान नहीं है। एक त्रुटि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, इसके लिए आवश्यक है जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिखाया जा रहा है उसका अक्षरशः अनुपालन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने डाक मतपत्र सुविधा स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी कार्मिक, स्वीप झरना कमठान ने कार्मिकों को निर्वाचन के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, दायित्वों व रिर्पोटिंग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, मास्टर ट्रेनर विक्रम सिंह, सहायक नोडल प्रशिक्षण डॉ मनीष बिष्ट, गिरीश थपलियाल, संदीप वर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *