प्रधानमंत्री मोदी आज से भूटान की राजकीय यात्रा पर – Shivam Mail

प्रधानमंत्री मोदी आज से भूटान की राजकीय यात्रा पर

नई दिल्ली,गुरुवार 21 मार्च 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय भूटान यात्रा आज (गुरुवार) से शुरू हो रही है। यह राजकीय यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है। प्रधानमंत्री की भूटान यात्रा की पूर्व संध्या पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी की।

विज्ञप्ति के अनुसार इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे राजा जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे। भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है। हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं।

पीआईबी के अनुसार, यह यात्रा दोनों पक्षों को पारस्परिक हित के द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान करने और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए हमारी अनुकरणीय साझेदारी को विस्तारित एवं मजबूत करने के तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *