भाजपा से जुड़ते लोगों की श्रृंखला तीसरी बार मोदी सरकार की गारंटी : महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड(देहरादून),बुधवार 13 मार्च 2024

‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की चिंता करते हैं, हमें अब उनके लिए करना है’ के संकल्प के साथ भाजपा ने कांग्रेस, आप समेत अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि विकसित भारत के लिए भाजपा से जुड़ते लोगों की ये श्रृंखला तीसरी बार मोदी सरकार की गारंटी है।

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों में वो दौर भी था जब मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन आज हम इन सभी सुविधाओं से बहुत आगे निकलते हुए विकसित भारत निर्माण के मिशन की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि रहने के लिए मकान, मुफ्त इलाज, राशन, गैस के साथ सड़कें, रेल, हवाई कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा आम लोगों को मिल रही हैं, जो विपक्ष के 15 लाख के आरोपों से कई मायने में ज्यादा हैं।

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है। लिहाजा सभी को पार्टी के वैचारिक एवं सैद्धांतिक पक्षों को आत्मसात करते हुए संगठन में काम करना है। सबको मिलकर भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को मजबूती देने का काम करना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *